Advertisement
उत्तराखंड के नवनियुक्त राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने किए बद्री विशाल के दर्शन

भगवान बद्री विशाल के दर्शन एवं पूजा-अर्चना के बाद राज्यपाल ने मंदिर परिसर में उपस्थित श्रद्धालुओं का अभिवादन स्वीकार किया। इस दौरान जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने उन्हें बदरीनाथ धाम मास्टर प्लान के अंतर्गत संचालित विभिन्न निर्माण एवं विकास कार्यों की प्रगति से भी अवगत कराया।
इसके पहले उत्तराखंड के राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने गुरुवार को नई दिल्ली स्थित उपराष्ट्रपति भवन में उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन से शिष्टाचार भेंट की थी। इस दौरान दोनों के बीच विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। इसी दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी डॉ. ढाल सिंह बिसने ने मुलाकात की थी।
बता दें कि डॉ. ढाल सिंह बिसेन मध्य प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता हैं। वे पूर्व कैबिनेट मंत्री और पूर्व सांसद रह चुके हैं। सार्वजनिक जीवन में उनके लंबे अनुभव को देखते हुए उन्हें उत्तराखंड जैसे महत्वपूर्ण राज्य की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व वाले उत्तराखंड में नए राज्यपाल के रूप में उनके कार्यकाल को लेकर सियासी गलियारों में काफी उम्मीदें हैं।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


