अंबाला। डाक विभाग ने स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज की माय स्टाम्प नाम की एक टिकट जारी करके उन्हें भेंट की है। डाक विभाग अलग अलग फूलों की सुगंध से महकती डाक टिकटें जारी करने जा रहा है। इसका उत्पादन भी शुरू कर दिया गया है। तीन फरवरी से छह फरवरी तक एसडी कालेज में लगने जा रही डाक विभाग की टिकट प्रदर्शनी में इसे विधिवत रूप से लांच कर दिया जाएगा। मुख्य पोस्टमास्टर जनरल कर्नल सुखदेव राज ने बताया कि डाक विभाग अलग अलग फूलों के दस फे्रगरेंस वाली डाक टिकटें जारी करने जा रहा है। तीन फरवरी से लेकर छह फरवरी तक कैंट के एसडी कॉलेज में डाक टिकट प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है जिसका शुभारंभ हरियाणा के राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी करेंगे।