स्कॉर्पिन से जुड़े और कागजात जारी, हथियार दागने का तरीका भी लीक
khaskhabar.com: शुक्रवार, 26 अगस्त 2016 12:59 PM (IST)
नौसेना की वेबसाइटों पर है जिक्र
दस्तावेज
में ‘संचालन निर्देशन नियमावली’ है जो हथियार दागने के लिए निशाने का चयन
करने के तरीके, हथियार की बनावट चयन के बारे में बताता है। नौसेना ने नए
दस्तावेज जारी किए जाने को लेकर आधिकारिक रूप से प्रतिक्रिया नहीं दी है।
सूत्रों ने कहा है कि इससे राष्ट्रीय सुरक्षा पर असर नहीं पड़ेगा। उन्होंने
कहा कि पनडुब्बी से जुड़ी इसी तरह की सूचना कई नौसेना रक्षा वेबसाइटों पर
भी उपलब्ध है।
रक्षा विशेषज्ञ और सोसाइटी ऑफ पॉलिसी स्टडीज के निदेशक
कमोडोर (रिटायर्ड) उदय भास्कर ने कहा, ‘एकबारगी लगता है कि दस्तावेज मूल
रूप से संचालन की नियमावली है। आप बाजार से कोई भी सामान खरीदें, उसके साथ
संचालन नियमावली मिलेगी।’ उन्होंने कहा कि अगर यह पूछा जाए कि ताजा खुलासे
से हमारी पनडुब्बियां खतरे में पड़ जाएंगी, तो उनका जवाब ना में होगा।
भास्कर ने कहा, ‘यह यूजर के लिए बुनियादी संचालन निर्देश जैसा है।’