New Delhi: Congress is not talking about coalition: Kejriwal-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:24 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

नई दिल्ली : गठबंधन पर कांग्रेस से कोई बात नहीं हो रही : सीएम केजरीवाल

khaskhabar.com: सोमवार, 01 अप्रैल 2019 11:16 PM (IST)
नई दिल्ली : गठबंधन पर कांग्रेस से कोई बात नहीं हो रही : सीएम केजरीवाल
विशाखापत्तनम। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में गठबंधन पर कांग्रेस से अब कोई बातचीत नहीं हो रही है क्योंकि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इसके लिए पहले ही इनकार कर चुके हैं। आम आदमी पार्टी (आप) प्रमुख ने दिल्ली के लिए रवाना होने से पहले विशाखापत्तनम हवाई अड्डे पर यह बयान दिया। इससे पहले आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू के आमंत्रण पर रविवार को उन्होंने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के साथ एक विशाल जनसभा को संबोधित किया था। केजरीवाल ने आईएएनएस से कहा, "कांग्रेस के साथ कोई गठबंधन नहीं है। हमने राहुल गांधी के साथ एक बैठक की थी, जहां उन्होंने 'आप' के साथ गठबंधन करने से इनकार कर दिया था।"
कांग्रेस की दिल्ली इकाई की अध्यक्ष शीला दीक्षित के बयान कि 'आप ने उनकी पार्टी से संपर्क नहीं किया' पर उन्होंने कहा, "अगर हमने उनसे (राहुल) बात कर ली है तो किसी और से बात करने की कोई जरूरत नहीं है। किसी भी सूरत में, वह एक जूनियर लीडर हैं।"
आंध्रप्रदेश में रैली में उन्होंने कहा कि आप को दिल्ली में कांग्रेस की जरूरत नहीं है।
उन्होंने कहा, "हम कांग्रेस के समर्थन के बिना दिल्ली की सातों सीटों पर जीत दर्ज कर सकते हैं। हमें हरियाणा में कांग्रेस के समर्थन की जरूरत है।"
-आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement