नई दिल्ली। नोट बंदी के बाद दिल्ली पुलिस की इंटर स्टेट सेल ने खुफिया
जानकारी के आधार पर 27 लाख रूपये की नई करेंसी बरामद की है।
पुलिस के मुताबिक 27 लाख के ये नए नोट मुंबई से दिल्ली ट्रेन के जरिए आए
थे। तभी पुलिस ने हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से अजीत पाल सिंह और
राजेंद्र को एक फॉर्चूनर कार के साथ गिरफ्तार कर लिया।
उनसे 27 लाख के नए
नोटों की खेप भी बरामद हुई। दोनों आरोपी दिल्ली के रहने वाले बताए।
पुलिस के मुताबिक ये गैंग पुराने नोट लेकर कुछ प्रतिशत के भाव से नए नोट
देने का काम करता है। फिलहाल क्राइम ब्रांच और इनकम टैक्स की टीम मामले की
जांच में जुटी है।
अब एप आपको बताएगा कहां है शौचालय