बोगोटा। कोलंबिया में विद्रोही गुट फार्क के साथ सरकार की तरफ से समझौता वार्ता के लिए नियुक्त सदस्यों में से एक कोलंबिया के सीनेटर रॉय बैरेरास ने गुरुवार को कहा कि फार्क के साथ नया शांति समझौता 20 नवंबर तक तैयार हो जाएगा। रेडियो कराकोल को दिए साक्षात्कार में बैरेरास ने कहा, हम एक नया समझौता ला रहे हैं, जो कोलंबियाई नागरिकों के संदेहों का निराकरण कर उन्हें आश्वस्त कर देगा कि यह प्रस्ताव मुख्य रूप से युद्ध खत्म करने व फार्क को निरस्त्र कर उन्हें समाज में फिर से शामिल करने के लिए है।
उन्होंने कहा कि वह इसे 20 नंवबर से पहले संभव होता देख रहे हैं। चार साल तक परस्पर बातचीत के बाद तैयार मूल शांति समझौते को दो अक्टूबर को हुए राष्ट्रीय मतदान में कोलंबिया के मतदाताओं ने मामूली अंतर से अस्वीकार कर दिया गया था।
यह भी पढ़े :CM अखिलेश का खराब रथ बना Selfie प्वाइंट, SEE PHOTOS यह भी पढ़े :प्यार करना पड़ा महंगा, गंवाई जान