पणजी। केंद्रीय सडक परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने गुरूवार को
कहा कि जल्द ही चार लेन वाले एक नए राजमार्ग के निर्माण से गोवा से मुंबई
की स़डक यात्रा मात्र छह घंटे में पूरी होगी।
गडकरी ने कहा, हम कंक्रीट के
चार लेन वाले राजमार्ग का निर्माण कर रहे हैं जिससे गोवा और मुंबई के बीच
का सफर केवल छह घंटे में पूरी करना संभव होगा।
गडकरी मोरमुगाव पोर्ट ट्रस्ट और गोवा सीपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड के बीच एक
करार पर हस्ताक्षर के लिए आयोजित एक समारोह में बोल रहे थे।