Never ride a tiger, you may be its first victim: Arun Jaitley warns Opposition against using Maoist forces-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 10:40 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

विपक्ष माओवादी ताकतों का इस्तेमाल न करे : अरुण जेटली

khaskhabar.com: शुक्रवार, 08 जून 2018 10:21 PM (IST)
विपक्ष माओवादी ताकतों का इस्तेमाल न करे : अरुण जेटली
नई दिल्ली। केंद्रीय वित्तमंत्री अरुण जेटली ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस को नक्सलियों का धमकी भरा पत्र मिलने के बाद इसे एकजुट हो रहे विपक्षी दलों से जोड़ दिया। उन्होंने शुक्रवार को विपक्षी दलों पर अप्रत्यक्ष वार करते हुए कहा कि राजग विरोधी अभियान में माओवादी ताकतों का इस्तेमाल न सिर्फ सरकार के खिलाफ है, बल्कि यह संविधान के भी विरुद्ध है। जेटली ने अपने फेसबुक पोस्ट में प्रकाशित आलेख में कहा, ‘‘दुर्भाग्यपूर्ण है कि कुछ राजनीतिक दल राजग विरोधी अभियान में माओवादियों को अपने औजार के रूप में देखते हैं। आतंकवाद और उग्रवाद का इतिहास हमें यह सीख देता है कि बाघ की सवारी कभी मत करो, अन्यथा उसका पहला शिकार आप ही बनोगे।’’ भाजपा के वरिष्ठ नेता ने कहा कि माओवादी न सिर्फ सरकार को, बल्कि संवैधानिक व्यवस्था का हिंसा से पलटने में विश्वास रखते हैं। उन्होंने कहा कि माओवादी व्यवस्था में कोई मौलिक अधिकार, कानून व्यवस्थ, संसद और और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता होती है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement