नेपाल के प्रधानमंत्री चुने
जाने के बाद प्रचंड अपने पहले विदेश दौरे पर भारत आए हैं। विदेश मंत्री सुषमा
स्वराज ने पुष्प कमल दहल "प्रचंड" से यहां राष्ट्रपति भवन में मुलाकात की।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी। प्रचंड
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय मुद्दों पर बातचीत करेंगे। सुषमा
स्वराज के अलावा प्रचंड राष्ट्रपति से मुलाकात करने से पहले वित्त मंत्री अरुण
जेटली और केंद्रीय उर्जा राज्य मंत्री पीयूष गोयल से मुलाकात करेंगे।