Needs to be available to all unorganized workers basic labor minister-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:56 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

असंगठित मजदूरों को उपलब्ध हो सभी आधारभूत आवश्यकताएं- श्रम मंत्री

khaskhabar.com: बुधवार, 15 फ़रवरी 2017 6:11 PM (IST)
असंगठित मजदूरों को उपलब्ध हो सभी आधारभूत आवश्यकताएं- श्रम मंत्री
जयपुर। श्रम मंत्री डॉ. जसवन्त सिंह यादव ने कहा कि असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले मजदूरों को सभी आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध होनी चाहिए, इस संबंध में वे केन्द्र सरकार को पत्र लिखकर आग्रह किया जायेगा ताकि असंगठित क्षेत्र के मजूदरों की सामाजिक सुरक्षा उपलब्ध करवाने के पूरे प्रयास हो सके। डॉ. यादव बुधवार को सचिवालय में असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के लिए गठित राजस्थान राज्य सामाजिक सुरक्षा मंडल की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि असंगठित मजदूर पूरे देश का होता है वह अपने जीविकोपार्जन के लिए कहीं भी मजदूरी कर सकता है ऎसे में उन मजदूरों के बच्चों की दवाई, शिक्षा, स्वच्छता इत्यादि से संबंधित समस्याओं को सरकार द्वारा वित्तीय संसाधन उपलब्ध करवाकर हल करने के पूरे प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि पंजीकरण से वंचित असंगठित मजदूरों को पंजीकरण के कार्य में गति लाने के साथ ही प्रदेश में स्थापित श्रमिक सुविधा केन्द्र के माध्यम से संचालित योजनाओं का पूरा प्रचार प्रसार किया जाए जिससे असंगठित मजूदर योजनाओं का समय पर फायदा ले सकें। उन्होंने कहा कि अब मंडल की बैठक प्रत्येक 4 माह के अन्तराल में नियमित तौर की जाएगी जिससे श्रमिकों के लिए संचालित योजनाओं व कार्यक्रमों का निश्चित अन्तराल में क्रियान्वयन किया जा सकें। बैठक में अतिरिक्त मुख्य सचिव, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, अशोक जैन ने असंगठित मजदूरों को सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के माध्यम से बीमा करवाने, श्रमिकों के प्रतिनिधियों को भी इस बारे में जागरूक करने, असंगठित श्रमिकों के लिए निर्मित अधिनियम में श्रमिकों के लिए संचालित सभी योजनाओं को नोटिफाइड करवाने पर बल दिया। जिससे कि श्रमिक योजनाओं का पूरा लाभ उठा सकें। इस अवसर पर श्रम आयुक्त डॉ. पृथ्वीराज ने कहा कि असंगठित श्रमिकों के हितों को साधने के लिए इस बोर्ड का गठन किया गया है, विभाग द्वारा श्रमिकों के पंजीकरण पर पूरा फोकस कर इसका सरलीकरण किया जा रहा है। इस अवसर पर असंगठित श्रमिकों के प्रतिनिधियों ने अपने सुझाव दिए। बैठक में श्रम विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

[@ यहां नागमणि से होता है सर्प दंश का इलाज!]

[@ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement