NDMC gets A credit rating alongwith ahmedabad-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:16 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

एनडीएमसी को मिली "ए" क्रेडिट रेटिंग

khaskhabar.com: बुधवार, 07 सितम्बर 2016 8:06 PM (IST)
एनडीएमसी को मिली
नई दिल्ली। देश के शहरी स्थानीय निकायों की क्रेडिट रेेटिंग पहल के तहत अहमदाबाद नगर निगम और नई दिल्ली नगर पालिका परिषद (एनडीएमसी) को ए रेटिंग मिली है। शहरी विकास मंत्री वेंकैया नायडू ने मंगलवार को विभिन्न शहरी अभियानों की समीक्षा की है। नायडू ने बताया शहरी स्थानीय निकायों को क्रेडिट रेेटिंग देने के लिए 85 शहरों ने प्रक्रिया शुरू कर दी है और 12 शहरों में इसे पूरा कर लिया गया है। अगले वर्ष मार्च तक सभी शहरों को क्रेडिट रेेटिंग प्रदान कर दी जाएगी। पिछले साल शुरू होने वाले नए शहरी अभियानों के तीव्र क्रियान्वयन के लिए शहरी विकास मंत्रालय मौजूदा वित्त वर्ष के अंतिम पांच महीनों के दौरान योजना निधि का 70 फीसदी खर्च कर रहा है।

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement