NDA will quit TDP, chandrababu naidu calls up uddhav thackeray-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:21 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

एनडीए का साथ छोड़ेगी टीडीपी? चंद्रबाबू नायडू ने की उद्धव ठाकरे से बात

khaskhabar.com: रविवार, 04 फ़रवरी 2018 08:10 AM (IST)
एनडीए का साथ छोड़ेगी टीडीपी? चंद्रबाबू नायडू ने की उद्धव ठाकरे से बात
नई दिल्ली। भारतीय राजनीति में जल्द ही बड़ा उलटफेर देखने को मिल सकता है, क्योंकि कई पार्टियां बीजेपी की कार्यशैली से नाखुश है। शिवसेना पहले ही एनडीए से अलग होने का फैसला ले चुकी है। ऐसे में माना जा रहा है कि बजट से नाखुश टीडीपी भी जल्द ही एनडीए छोडऩे का ऐलान कर सकती है। टीडीपी अध्यक्ष और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे से शनिवार को फोन पर बात की है। शिवसेना के सूत्रों की मानें तो नायडू ने एनडीए छोडऩे को लेकर उद्धव से चर्चा की है। केन्द्रीय बजट में आंध्र प्रदेश की अनदेखी किए जाने से नाराज नायडू ने उद्धव से कहा है कि उनकी पार्टी आगामी लोकसभा चुनाव में एनडीए का हिस्सा नहीं रहना चाहती है। शिवसेना के सूत्रों ने यह भी दावा किया कि टीएमसी चीफ और वेस्ट बंगाल की सीएम ममता बनर्जी भी उद्धव के संपर्क में हैं। आपको बता दें कि बजट पेश होने के बाद नायडू ने कैबिनेट मंत्रियों के साथ एक आपातकालीन मीटिंग भी की थी। इधर, बीजेपी ने भी माना कि आम बजट को लेकर टीडीपी में असंतोष है। राम माधव ने कहा कि ऐसा लगता है कि कुछ नाराजगी है, टीडीपी बीजेपी की पुरानी सहयोगी पार्टी है, हम इस बारे में उनसे बात करेंगे और उन्हें बताएंगे कि हम आंध्र प्रदेश के हितों को लेकर पूरी तरह से कमिटेड हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement