NDA will not get a clear majority:Sharad Panwar -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:43 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मोदी नहीं, ये तीन हैं PM पद के मुख्य दावेदार?, पवार ने राहुल को नहीं चुना? पढ़ें

khaskhabar.com: रविवार, 28 अप्रैल 2019 8:53 PM (IST)
मोदी नहीं, ये तीन हैं PM पद के मुख्य दावेदार?, पवार ने राहुल को नहीं चुना? पढ़ें
मुंबई। एनडीए का गठबंधन लोकसभा चुनाव में बहुमत हासिल नहीं कर पाई तो प्रधानमंत्री ममता बनर्जी, मायावती और चंद्रबाबू नायडू प्रमुख दावेदार होंगे। यह बात राष्‍ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के अध्‍यक्ष शरद पवार ने कही है। आपको बताते दें कि तीनों प्रधानमंत्री के दावेदार लोकसभा में अपनी सीटें बढ़ाने को लेकर जोर लगा रहे हैं। राष्‍ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के अध्‍यक्ष ने टाइम्‍स ऑफ इंडिया से बातचीत में आगे कहा कि प्रधानमंत्री बनने से पहले नरेंद्र मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री थे। मुझे लग रहा है कि एनडीए के स्‍पष्‍ट बहुमत नहीं मिलेगा। एेसी स्थिति में ममता बनर्जी, चंद्रबाबू नायडू और मायावती प्रधानमंत्री पद के लिए बेहतर विकल्‍प हैं। पवार ने आगे बताया कि राहुल गांधी ने कई मौकों पर खुद ही कहा है कि वह प्रधानमंत्री पद के दावेदारों में शामिल नहीं हैं। इस (बिन्‍दु) पर कोई भी बहस अप्रासंगिक है। आपको बताते जाए कि कुछ दिनों पूर्व चंद्र बाबू नायडू ने कहा था कि वह पीएम पद की ओर नहीं देख रहे हैं। उनका मुख्‍य लक्ष्‍य लोकसभा चुनाव में भाजपा को हराना है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement