NDA will be successful in Bihar elections: MP Agarwal-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:27 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बिहार चुनाव में एनडीए को मिलेगी सफलता : सांसद अग्रवाल

khaskhabar.com: सोमवार, 10 नवम्बर 2025 3:35 PM (IST)
बिहार चुनाव में एनडीए को मिलेगी सफलता : सांसद अग्रवाल
भीलवाड़ा। सांसद दामोदर अग्रवाल पिछले एक माह से बिहार चुनाव की कमान संभाले हुए हैं। उन्होंने सीतामढ़ी जिले में रहकर चुनाव प्रचार प्रसार किया।आज चुनाव प्रचार थमने के पश्चात जनकपुर नेपाल में माँ जानकी मंदिर जाकर पूजा अर्चना की व बिहार चुनाव में एन डी ऐ की सफलता की कामना की। सांसद प्रवक्ता विनोद झुरानी ने बताया कि सांसद अग्रवाल ने अपने एक माह के चुनावी विश्लेषण को साझा करते हुए कहा कि बिहार की जनता सुशासन में विश्वास करती हैं। एन डी ऐ की सरकार पर बिहार की जनता को अटूट विश्वास है नीतीश के नेतृत्व में बिहार में अभूतपूर्व विकास हुआ है केंद्र की मोदी सरकार ने भी बिहार को भरपूर सहयोग किया है इसलिए बिहार में पुनः एन डी ए की सरकार बनेगी। सांसद अग्रवाल ने चुनाव प्रचार प्रसार की समाप्ति के बाद नेपाल जाकर मां जानकी मंदिर में पूजा अर्चना की व जनक महल, धनुषा जैसे पौराणिक स्थल के दर्शन कर एन डी ए की सफलता की कामना की।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement