Advertisement
रक्षाबंधन पर मुस्लिम महिलाओं तक पहुंचें NDA सांसद: पीएम मोदी

उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास मुहिम के तहत पार्टी नेताओं को वोट की चिंता किए बगैर समाज के सभी वर्गों तक पहुंचने का निर्देश देते रहते हैं। भाजपा का अल्पसंख्यक और महिला मोर्चा इसे लेकर कई तरह के अभियान भी चला रहा है।
राखी के त्योहार को लेकर भी दोनों मोर्चों ने कई कार्यक्रमों का खाका तैयार किया है । ऐसे में अब एनडीए सांसदों को प्रधानमंत्री मोदी द्वारा दिए गए इस निर्देश के बाद यह तय माना जा रहा है कि पार्टी जल्द ही राखी के त्योहार को लेकर बड़े-बड़े कार्यक्रम करने की योजना बना सकती है।(आईएएनएस)
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


