Advertisement
झारखंड और महाराष्ट्र में बनेगी एनडीए की सरकार : चिराग पासवान

चिराग पासवान ने कहा है कि हमारे लिए खुशी की बात यह है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दो कार्यक्रम बिहार में भी होंगे। 13 नवंबर को वह दरभंगा आ रहे हैं। जमुई में भी प्रधानमंत्री का कार्यक्रम होगा। वह अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए जनता का प्यार जीत रहे हैं।
बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव द्वारा बिहार की चार विधानसभा सीटों पर हो रहे उपचुनाव में जीत का दावा करने पर चिराग पासवान ने कहा, "लोकसभा चुनाव में विपक्ष के नेता दावे कर रहे थे। लेकिन उन दावों की हकीकत जनता के सामने है। इस समय जो माहौल बना है, मैं कह सकता हूं कि बिहार की चार विधानसभा सीटों पर हो रहे उपचुनाव में एनडीए के प्रत्याशी भारी मतों से जीतेंगे। इसमें कोई शंका नहीं है।"
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


