Advertisement
रोहित शेखर की पत्नी अपूर्वा गिरफ्तार, बार-बार बदल रही थी बयान : पुलिस

क्राइम ब्रांच की टीम ने शेखर तिवारी के डिफेंस कॉलोनी स्थित आवास पर पहुंच कर मामले की छानबीन शुरू कर दी थी। बताया जाता है कि इस मामले में पुलिस को पहले से ही झोल नजर आ रहा था इसलिए इस मामले को क्राइम ब्रांच के हवाले कर दिया गया था। जिसके बाद क्राइम ब्रांच की टीम सीएफएसएल टीम के साथ उनके घर पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी।
दिल्ली पुलिस ने रोहित शेखर तिवारी की पत्नी अपूर्वा से सोमवार को उसके घर में लगातार तीसरे दिन पूछताछ की, सूत्रों ने यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि रोहिणी के फोरेंसिक लैब के विशेषज्ञ भी रविवार को डिफेंस कॉलोनी में स्थित रोहित तिवारी के घर गये और अपराध के घटनाक्रम को दोहराया।
उनका मानना रहा कि गला घोंटे जाते समय रोहित द्वारा प्रतिरोध करने के कोई सबूत नहीं हैं। टीम ने उस गाड़ी की भी जांच की जिसमें एंबुलेंस के आने से पहले रोहित को लिटाया गया था।पुलिस ने अपूर्वा और दो घरेलू सहायकों को रविवार को पूछताछ के लिये हिरासत में लिया था।
इस मामले में नया मोड़ उस वक्त आया जब रोहित शेखर की मां उज्जवला ने कहा था कि शेखर के उनकी पत्नी के साथ संबंध मधुर नहीं थे और अपने राजनीतिक करियर के आगे नहीं बढ़ने को लेकर वह स्पष्ट तौर पर परेशान था। साथ ही उन्होंने कहा कि शेखर हाल ही में उस जगह पर गया था जहां उनके पिता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री एन डी तिवारी का अंतिम संस्कार किया गया था।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


