Advertisement
NCC युवाओं को आत्मविश्वासी, अनुशासित, संवेदनशील और राष्ट्र के लिए समर्पित नागरिक बनाता है : PM मोदी

उन्होंने कहा, "एनसीसी युवाओं का मंच है। इस मंच पर अपनी विरासत को भी गौरव के साथ जिया जाता है। एनसीसी ने इस वर्ष वंदे मातरम के 150 वर्ष होने का उत्सव पूरे जोश से मनाया। अपने देश के कोने-कोने में इससे जुड़े कार्यक्रम किए हैं। परमवीर सागर यात्रा भी इसी का उत्तम उदाहरण है। आप सभी जानते हैं कि कुछ साल पहले सरकार ने अंडमान-निकोबार के 21 द्वीपों को अपने परमवीर चक्र विजेताओं के नाम दिए थे। इसके पीछे राष्ट्रनायकों को सम्मान देने का जो भाव था, उसे आपने आगे बढ़ाया।"
उन्होंने कहा, "इसी तरह लक्षद्वीप में द्वीप उत्सव के माध्यम से सागर, संस्कृति और प्रकृति, सभी को एकसाथ मनाया गया। एनसीसी ने इतिहास को स्मारकों से निकालकर जन-जन के हृदय में जीवंत बनाया है। आपने बाजीराव पेशवा की वीरता, महायोद्धा लसीतफॉर फुंकजी की कुशलता, और भगवान बिरसा मुंडा के नेतृत्व को अपनी साइकिल रैली के माध्यम से जनचेतना जगाने का काम किया। आपके इस साहसपूर्ण कार्य के लिए मैं आप सभी को बहुत-बहुत सराहना करता हूं। आज जिन साथियों को सम्मान मिला है, मैं उन्हें भी शुभकामनाएं देता हूं।"
पीएम मोदी ने कहा, "मैंने लालकिले से कहा था कि यही समय है, सही समय है। हमारे देश के युवाओं के लिए आज का यह समय सबसे ज्यादा अवसरों का समय है। सरकार का प्रयास है कि इस कालखंड का अधिक से अधिक लाभ हमारे युवाओं को मिले। इसका एक उदाहरण आपने कल ही देखा है। भारत और यूरोप के बीच ऐतिहासिक फ्री ट्रेड एग्रीमेंट पर सहमति बनी है। इससे पहले ओमान, न्यूजीलैंड, ब्रिटेन, यूएई, ऑस्ट्रेलिया और मारीशस जैसे देशों के साथ भी भारत ने फ्री ट्रेड एग्रीमेंट किए हैं। ये सभी एग्रीमेंट हमारे लाखों-करोड़ों युवाओं के लिए नए अवसर बनाने वाले हैं।"
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


