Advertisement
एनसीबी ने 12,000 करोड़ की ड्रग्स जब्त की, संदिग्ध पाक नागरिक हिरासत में

एक अधिकारी ने कहा कि निरंतर खुफिया कलेक्शन और विश्लेषण के परिणामस्वरूप एक अत्यधिक संभावित मार्ग की पहचान की गई थी। सूचना को भारतीय नौसेना के साथ साझा किया गया था और एक भारतीय नौसेना जहाज को आसपास के क्षेत्र में तैनात किया गया था। इसी इनपुट के आधार पर नौसेना की ओर से समुद्र में जा रहे एक बड़े जहाज को रोका गया।
अधिकारी ने कहा कि जहाज से संदिग्ध मेथमफेटामाइन की कुल 134 बोरियां बरामद की गईं और एक व्यक्ति को पकड़ा गया। संदेह है कि पकड़ा गया व्यक्ति पाकिस्तानी नागरिक हो सकता है। वह एक स्पीड बोट पर था और उस पर ड्रग्स लदा हुआ था। मदर शिप से जब्त किए गए सभी सामान को कोच्चि लाया गया और आगे की कार्रवाई के लिए एनसीबी को सौंप दिया गया।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


