naxals used IEDs on arrows to attack security forces Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:34 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

नक्सलियों का नया कहर,पहले तीर पर लगाते थे जहर,अब लगाने लगे IED

khaskhabar.com: शुक्रवार, 17 मार्च 2017 9:25 PM (IST)
नक्सलियों का नया कहर,पहले तीर पर लगाते थे जहर,अब लगाने लगे IED
सुकमा में जवानों पर दोतरफा हमला हुआ था। एक तो विस्फोटक लगे तीर बरसाए गए दूसरे लैंडमाइंस का विस्फोट कराया गया। हमला होते ही जवानों ने जैसे ही पेड या ऊंचे स्थान के पीछे छिपकर जवाबी कार्रवाई के लिए मोर्चा संभाला, लैंडमाइंस के धमाके कराए गए। लैंडमाइंस ऎसे जगहों पर लगाए गए थे जहां जवानों के मोर्चा संभालने का अंदेशा था। नक्सलियों की यह चाल भी सुकमा में सुरक्षाबलों पर भारी पडी। सुरक्षाबलों के लिए आईईडी और विस्फोटक वाले तीर से बचना मुश्किल काम है। इसके लिए बचाव का एक मात्र तरीके सतर्कता ही है। यदि लैंडमाइंस विस्फोट होता है तो उसका असर होना तय है। सिर्फ एंटी लैंडमाइंस गाडी ही इसका प्रभाव कुछ हद तक कम कर सकती है।

जो भी यहां आया बन गया "पत्थर"

2/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement