navratra festival in bikaner-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:53 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

108 कन्याओं के पूजन के साथ सम्पन्न हुआ नवरात्र पर्व

khaskhabar.com: सोमवार, 10 अक्टूबर 2016 11:07 AM (IST)
108 कन्याओं के पूजन के साथ सम्पन्न हुआ नवरात्र पर्व
बीकानेर। अखिल विश्व गायत्री परिवार शान्तिकुंज हरिद्वार जिला शाखा बीकानेर के गायत्री शक्तिपीठ पुरानी गिन्नानी में नौ दिवसीय नवरात्र साधना अनुष्ठान के रूप में मनाया गया। गायत्री परिजनों ने लगातार नौ दिनों तक गायत्री माता की विभिन्न शक्तियों की साधना कर विश्व कल्याण की कामना की। इस अवसर पर अखंड ज्योति के समक्ष 24 साधकों ने चौबीस चौबीस हजार गायत्री जाप करते हुए उपवास का पालन किया। यज्ञाचार्य करनी दान ने बताया कि इस अवसर पर विभिन्न संस्कार सम्पन्न कराए गए। गायत्री शक्तिपीठ कार्यवाहक पवन ओझा ने बताया कि पूर्णाहूति के साथ-साथ नवरात्र की प्रतीक 108 कन्याओं का विशेष पूजन सत्कार कर उन्हें भोजन प्रसाद का भोग लगाया गया।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement