इसके साथ ही सिद्धू ने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि उनसे 200 रैलियां
कराई गई, लेकिन बाद में मतलब निकल जाने पर उन्हें भुला दिया गया। सिद्धू ने
कहा कि हर काम किसी मकसद के साथ होता है। आवाज-ए-पंजाब का मकसद बेहाल
पंजाब को खुशहाल करना है। हमारी नजर लक्ष्य पर नहीं, बल्कि उसके रास्ते पर
है। जुल्म करना पाप है लेकिन उसे सहना उससे भी बडा पाप है। सिद्धू ने कहा
कि हरित क्रांति वाला पंजाब कर्ज में डूबा है। जिसने पंजाब को बर्बाद किया
हमारी लडाई उस सिस्टम से है।