Nationwide strike for two days in Banks -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:24 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बैंक का जरूरी काम आज ही निबटाएं, दो दिन रहेगी हड़ताल

khaskhabar.com: मंगलवार, 29 मई 2018 11:04 AM (IST)
बैंक का जरूरी काम आज ही निबटाएं, दो दिन रहेगी हड़ताल
जयपुर। बैंक का जरूरी काम आज ही निबटा लें। दो दिन बैंकों में हड़ताल रहेगी। बैंककर्मी 30 मई व 31 मई को दो दिन की राष्ट्रव्यापी हड़ताल पर रहेंगे। इस दौरान बैंकों में कामकाज पूरी तरह प्रभावित रहने की आशंका है। बैंक कर्मचारी वेतन में दो फीसदी की बढ़ोतरी के प्रस्ताव से नाराज हैं। इसलिए उन्होंने 30 व 31 मई को दो दिन की राष्ट्रव्यापी हड़ताल का एलान किया है। इसकी घोषणा वे पहले ही कर चुके थे। हड़ताल से गुरुवार को बैंकों के एटीएम भी खाली हो सकते हैं। उधर, दो दिन की हड़ताल के मद्देनजर कई बैंककर्मी सोमवार से अवकाश पर चले गए। हड़ताल का आह्वान यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक्स यूनियन ने किया है। आईसीआईसीआई व एचडीएफसी जैसे प्राइवेट बैंकों के कर्मचारी हड़ताल में शामिल नहीं होंगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement