National VayoShri Yojana Camp organized in Basi and Mansarovar-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 27, 2026 10:59 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

राष्ट्रीय वयोश्री योजना के शिविर बस्सी एवं मानसरोवर में आयोजित

khaskhabar.com: सोमवार, 23 जुलाई 2018 6:26 PM (IST)
राष्ट्रीय वयोश्री योजना के शिविर बस्सी एवं मानसरोवर में आयोजित
जयपुर। जिले में राष्ट्रीय वयोश्री योजना के तहत सोमवार को जयपुर नगर निगम के मानसरोवर जोन तथा पंचायत समिति बस्सी में शिविरों का आयोजन हुआ। मानसरोवर जोन के कार्यालय में आयोजित शिविर में बीपीएल श्रेणी के बुज़ुर्गों के पंजीयन से लेकर नेत्र जांच, श्रवण शक्ति की जांच, कृ़ि़त्रम दांत एवं जबड़ों के लिए माप लेने एवं चलने फिरने से संबंधित दुर्बलता की जांच की व्यवस्था की गई। शिविर में आये बुजु़र्गों के पंजीयन के पश्चात उनकी अलग अलग कक्षों में जांच के पश्चात चश्मा, श्रवण यंत्र, कृत्रिम दांत तथा अन्य सहाय उपकरणों के लिए उनका पंजीयन किया गया। बुज़ुर्गों का शिविर स्थल पर फोटो लेते हुए जिन सहायक उपकरणों के लिए उनका चिह्नीकरण किया गया, उसकी उन्हें हाथों हाथ रसीद प्रदान की गई। इसके आधार पर अगस्त माह में होने वाले शिविर में इन बुज़ुर्गों को सहायक उपकरण वितरित किये जायेंगे। मानसरोवर जोन के शिविर में 109 लाभार्थियों का 724 प्रकार के सहायक उपकरणों के लिए चयन किया गया। इनमें वॉकिंग स्टीक, वॉकर, ट्राईपोड, टेट्रापोड, डिजीटल हियरिंग ऐड, व्हील चेयर, कृत्रिम दांत व जबड़ा आदि उपकरण शामिल है, जिन पर 6 लाख 91 हजार रुपये की लागत आयेगी। शिविर में पंजीकृत 215 बुज़ुर्गों में से मोतियाबिंद के 41 रोगियों का भी चिह्नीकरण किया गया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement