NASA: Our Lunar Reconnaissance Orbiter mission imaged the targeted landing site lander Vikram-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 9:10 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

Chandrayaan-2 नासा ने जारी की विक्रम लैंडिंग की तस्वीरें,जानें क्या कहा

khaskhabar.com: शुक्रवार, 27 सितम्बर 2019 09:05 AM (IST)
Chandrayaan-2 नासा ने जारी की विक्रम लैंडिंग की तस्वीरें,जानें क्या कहा
नई दिल्ली। अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा (NASA) ने चंद्रयान 2 (Chandrayaan-2) के लैंडर विक्रम (lander Vikram) के लैंडिंग की कुछ तस्वीरों को जारी की है। नासा ने तस्वीरों के आधार पर कहा है कि चंद्रयान-2 के लैंडर विक्रम की चांद के सतह पर हार्ड लैंडिंग हुई। नासा के हाई रेजॉलूशन इमेज इसके लूनर ऑर्बिटर कैमरा के जरिए खींची है। चंद्रमा के जिस अनछुए सतह पर भारत के महत्वाकांक्षी प्रॉजेक्ट चंद्रयान-2 की लैंडिंग होनी थी, वहां लैंडर विक्रम की हार्ड लैंडिंग हुई। विक्रम लैंडर मॉड्यूल ने एक समतल धरातल पर लैंडिंग का प्रयास किया, लेकिन यह उम्मीद के अनुसार नहीं हो सका। इसके बाद 7 सितंबर को इसरो के साथ नासा का कनेक्शन पूरी तरह से टूट गया था। नासा ने बताया कि चंद्रमा की सतह पर नासा की हार्ड लैंडिंग हुई, यह स्पष्ट है। स्पेसक्राफ्ट किस लोकेशन पर लैंड हुआ यह अभी निश्चित तौर पर नहीं कह पाएंगे। तस्वीरें केंद्र से 150 किलोमीटर दूरी से ली गई हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement