Narendra Modi is not even a Hindu Is Modi a thing lalu yadav-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:50 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

नरेंद्र मोदी हिंदू भी नहीं हैं... मोदी कोई चीज है क्या ...- लालू यादव ने दिखाए तेवर

khaskhabar.com: रविवार, 03 मार्च 2024 10:38 PM (IST)
नरेंद्र मोदी हिंदू भी नहीं हैं... मोदी कोई चीज है क्या ...- लालू यादव ने दिखाए तेवर
नई दिल्ली । लोकसभा चुनाव 2024 के लिए सभी राजनीतिक पार्टी अपना पूरा जोर लगा रही हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी लगातार एक के बाद एक अलग-अलग जगह पर रैली कर रहे हैं और अपनी पार्टी के लिए वोट लाने का हर संभव प्रयास कर रहे हैं। अब तक के चुनाव प्रचार में किसी भी राजनेता द्वारा सीमाओं को लांघते हुए नहीं देखा गया था लेकिन अब बिहार में पूर्व रेल मंत्री और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव ने देश के मौजूदा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए दिन शब्दों का प्रयोग किया गया है उससे सोशल मीडिया में जंग छिड़ गई है। नरेंद्र मोदी तो हिंदू भी नहीं है बिहार की राजधानी पटना के गांधी मैदान पर आयोजित की गई रैली में राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू यादव ने सीधे-सीधे प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधा और कहा कि मोदी-मोदी करते हो, मोदी क्या है ?? इसके बाद लालू प्रसाद यादव ने कहा कि नरेंद्र मोदी तो हिंदू भी नहीं है, क्योंकि जो अपनी मां के देहांत पर बाल-दाढ़ी नहीं छिलवाते, वह कैसा हिंदू ?? वह यहीं नहीं रुके और उन्होंने नीतीश कुमार पर भी तंज कसते हुए कहा कि वह पलटू राम है, और उन्हें शर्म भी नहीं आती है।
मोदी कोई चीज है क्या
लालू यादव ने इसके आगे प्रधानमंत्री मोदी पर एक बार फिर से हमला करते हुए कहा कि आज कल मोदी सिर्फ परिवार वाद पर बोल रहे हैं, मोदी क्या कोई चीज है ? लालू यादव ने कहा कि वह कहते हैं कि कुछ लोग परिवार के लिए लड़ रहे हैं अब आपके पास परिवार नहीं है, तो इसमें कोई क्या कर सकता है। लालू यादव ने कहा कि वह राम-रहीम के बंदों में देश में नफरत फैला रहे हैं।

हमेशा से देते रहे हैं ऐसे बयान

अपने स्वास्थ्य को लेकर इन दिनों लालू यादव ज्यादा सक्रिय राजनीति करते हुए दिखाई नहीं देते हैं।लेकिन फिर भी बिहार में उनकी लोकप्रियता किसी से छिपी नहीं है। ये कोई पहला मौका नहीं है जब उन्होंने इस तरह के बयान दिए हों वो शुरू से ही अपने विवादास्पद बयानों के लिए जाने जाते रहे हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement