Advertisement
बोहरा समाज के साथ मेरा रिश्ता बहुत पुराना है : पीएम मोदी

पीएम मोरी ने कहा कि मैं जब गुजरात रहा तो बोहरा समाज ने मेरा साथ दिया और यहां इस पवित्र मंच से भी मुझे इतना प्यार मिला है। उन्होंने कहा कि मेरा सौभाग्य है कि आप सभी का साथ और विश्वास मेरे साथ है। जन्मदिन के पहले ही आपने मुझे देशहित के लिए दुआएं दी। मैनें कुपोषण के खिलाफ लड़ाई में बोहरा समाज से सहयोग मांगा था और बोहरा समाज और सय्यद सहाब ने मेरा पूरा साथ दिया था।
बोहरा समाज के साथ मेरा रिश्ता बहुत पुराना है। मैं एक प्रकार का समाज सदस्य बन गया हूं। आज भई मेरे दरवाजे आपके परिवारजनों के लिए खुले हैं। देश में पहली बार स्वास्थ सेवाओं पर इतना जोर दिया जा रहा है। आयुष्मान भारत का कार्यक्रम हम भारत में लागू करने जा रहे हैं। अमेरिका-यूरोप के कई देशों की जितनी जनसंख्या है उतने लोगों के लिए हम इस योजना को लागू करने जा रहे हैं।
पीएम मोदी बोहरा समुदाय के इस कार्यक्रम स्थल सैफी मस्जिद पर 30 मिनट रुकेंगे। मध्य प्रदेश में दो महीने के बाद विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में पीएम का बोहरा मुस्लिम समुदाय के धर्मगुरु से मिलने के कार्यक्रम के राजनीतिक मायने निकाले जाने लगे हैं। पीएम मोदी के लिए 3500 जवानों की त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है। इस दौरान जर्मन तकनीक के 125 से ज्यादा कैमरों से निगरानी होगी, इन कैमरों की मदद से लोगों के नाखून तक देख जा सकेंगे। प्रधानमंत्री के आने और जाने के समय कुल 20 मिनट के लिए इंदौर नो फ्लाइंग जोन होगा।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


