Narayan Hari Seva Sansthan organized a mass wedding for 12 couples, spreading the message of curbing wasteful expenditure.-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 2:34 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

नारायण हरि सेवा संस्थान द्वारा 12 जोड़ों का सामूहिक विवाह संपन्न, फिजूलखर्ची रोकने का दिया संदेश

khaskhabar.com: रविवार, 02 नवम्बर 2025 4:40 PM (IST)
नारायण हरि सेवा संस्थान द्वारा 12 जोड़ों का सामूहिक विवाह संपन्न, फिजूलखर्ची रोकने का दिया संदेश
भरतपुर। नारायण हरि सेवा संस्थान भरतपुर द्वारा 12 जोड़ों का उनके रीति रिवाज के अनुसार सामूहिक विवाह सम्मेलन कराया गया। समिति के अध्यक्ष अमित कुमार कर्दम ने बताया कि विवाह सम्मेलन में मथुरा, आगरा, पलवल, धौलपुर,सवाईमाधोपुर, करौली आदि दूर- दराज से सभी समाजों के जोड़ों ने अपनी रीति रिवाज से विवाह कराया ऐसे सामूहिक विवाह सम्मेलन कराने मुख्य उद्देश्य है कि शादी समारोह में हो रहे फ़िज़ूल खर्चों को रोका जाए और जिससे एक गरीब मां - बाप को अपनी बेटी बोझ न लगे Iइस प्रोग्राम में मुख्य अतिथि के शशिकांत नदबई, अनीता मीणा x.en चंबल, गिरधर चौधरी, किशन सिंह रि. x.en बिजली विभाग जोधपुर उपस्थित हुए। अध्यक्ष अमित कुमार कर्दम ने बताया आगामी सम्मेलन 19 फरवरी 2026 फुलेरा दोज को SPZ कॉलोनी मेडिकल कॉलेज के पास भरतपुर में आयोजित कराया जाएगा सामूहिक विवाह सम्मेलन पंजीकरण के लिए सलूजा नर्सिंग होम के पास जवाहर नगर घना रोड भरतपुर में संपर्क करें सभी ने जोड़ों को आशीर्वाद दिया। इस मौके पर चेतराम प्रजापति, योगेश , कपिल देव, समर्पित कर्दम ,महेंद्र पंडित, पिंटू अंशु कर्दम, समर्पित कर्दम, गौतम, प्रवीण रॉय, नवीन मथुरिया, रोहित, लोकेंद्र, विकास कबीरा, आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement