Advertisement
फेसबुक पर नाम बदलकर दोस्ती, फिर युवती से किया रेप और बदलवा दिया धर्म

लेकिन, आरोपी पीड़िता के कुछ अश्लील फोटो-वीडियो प्राप्त कर चुका था। इन्हें वायरल करने की धमकी देकर आरोपी पीड़िता को ब्लैकमेल करने लगा। इस दौरान खालिद ने पीड़िता के साथ कई बार रेप किया। सितंबर 2022 में पीड़िता गर्भवती हो गई। इसके बावजूद आरोपी ने उसके साथ रेप किया। जिस कारण बच्चे की गर्भ में मृत्यु हो गई।
पीड़िता ने बताया, आरोपी खालिद मुझे इस्लाम धर्म अपनाने के लिए बोलने लगा। वो मुझे निजामुद्दीन मस्जिद में लेकर जाता था। उसने अपने जन्मदिन पर खालिद नाम का टैटू भी मेरी कमर पर बनवा दिया। मुझे हिजाब पहनाकर निकाह के नाम पर गोमांस सहित कई जानवरों का मांस भी खिलाया और मेरा धर्मांतरण करके नाम बदलवा दिया।
युवती का कहना है कि जब मैंने विरोध किया तो आरोपी ने कहा कि हिन्दू लड़कियों को प्यार में फंसाकर धर्मांतरण कराने के हुकुम हमें ऊपर से दिए जाते हैं। विजयनगर थाना पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी खालिद चौधरी के खिलाफ आईपीसी की धारा-376, 313, 323, 506 सहित एससी/एसटी एक्ट और धर्म परिवर्तन कानून में मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
(आईएएनएस)
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
गाजियाबाद
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


