Advertisement
पीएम मोदी के कार्यकाल में नालंदा विश्वविद्यालय का काम तेजी से हुआ : नीतीश कुमार

उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 में देश में नरेंद्र मोदी जी की सरकार बनी और फिर नालंदा विश्वविद्यालय का काम काफी तेजी से होने लगा। वर्ष 2016 में तत्कालीन राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने इसका शिलान्यास किया। वर्तमान में यहां 17 देशों के 400 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को इस उदघाटन समारोह में पधारने के लिए बधाई देते हुए कहा कि आपके आने से हमें बहुत खुशी हुई है। केंद्र सरकार बेहतर तरीके से काम कर रही है और काम को आगे बढ़ा रही है।
उन्होंने पुराने नालंदा विश्वविद्यालय की तर्ज पर आसपास के गांवों को विश्वविद्यालय से फिर से जोड़ने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने भरोसा भी दिया कि इसके विस्तार में अगर राज्य सरकार की मदद की जरूरत पड़ेगी तो हम लोग पूरी तरह से इसके लिए तैयार हैं।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


