Naidu urges Congress to join GST function-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:59 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मोदी सरकार का आग्रह, ‘ऐतिहासिक’ जीएसटी समारोह से दूरी न बनाए कांग्रेस

khaskhabar.com: शुक्रवार, 30 जून 2017 5:39 PM (IST)
मोदी सरकार का आग्रह, ‘ऐतिहासिक’ जीएसटी समारोह से दूरी न बनाए कांग्रेस
नई दिल्ली। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री एम. वेंकैया नायडू ने कांग्रेस और दूसरे विपक्षी दलों से संसद में शुक्रवार आधी रात को वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) के शुभारंभ के लिए प्रस्तावित समारोह में शामिल होने का आग्रह किया। नायडू ने कहा कि यह कहना सही नहीं है कि पूरा विपक्ष इस कार्यक्रम का बहिष्कार कर रहा है, क्योंकि एआईएडीएमके, जनता दल (युनाइटेड), बीजू जनता दल (बीजद), तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस), वाईएसआर कांग्रेस और भारतीय राष्ट्रीय लोकदल जैसे कई गैर-राजग दल इसमें शामिल हो रहे हैं। यह कार्यक्रम जीएसटी को एक जुलाई से लागू करने के लिए संसद के केंद्रीय कक्ष में आयोजित हो रहा है। नायडू ने इंडिया टुडे के मिडनाइट कंक्लेव ऑन जीएसटी के मौके पर कहा, मैं एक बार फिर से राजनीतिक दलों, खासकर कांग्रेस पार्टी से इस संयुक्त प्रयास में शामिल होने की अपील करता हूं। यह कोई उत्सव नहीं है, यह एक क्रांतिकारी कर परिवर्तन है। कांग्रेस ने गुरुवार को घोषणा की कि देश इसके कार्यान्वयन के लिए तैयार नहीं है और इसलिए वह शुक्रवार रात संसद में होने वाले जीएसटी समारोह का बहिष्कार करेगी। कांग्रेस ने यह भी कहा कि मध्य रात्रि के समारोह के लिए केंद्रीय कक्ष का इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement