Advertisement
बनेठा-टोंक मार्ग पर नागों नाला उफान पर, आवाजाही ठप, पुलिया निर्माण की मांग फिर हुई तेज़

नागों नाले के उफान पर आने से टोंक से बनेठा, मीणों की झौपड़ियां, मालियों की झोपड़ियां, सुरेली, ढिकरिया, चौथ का बरवाड़ा, रूपपुरा, सरदारपुरा, खोहल्या, केरोद, चितानी सहित कई गांवों का सीधा संपर्क जिला मुख्यालय से कट गया। इन गांवों के लोगों को हर बार बारिश में इसी समस्या से दो-चार होना पड़ता है।
जान जोखिम में डाल रहे ग्रामीण
रविवार को जब रपटे पर पानी थोड़ा कम हुआ, तो कुछ लोग जान जोखिम में डालकर नाला पार करते देखे गए। इससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह स्थिति हर वर्षा ऋतु में बनती है, लेकिन नाले पर पुलिया निर्माण की मांग के बावजूद प्रशासन की ओर से अब तक कोई ठोस पहल नहीं की गई है।
पुलिया निर्माण की मांग फिर हुई मुखर
स्थानीय ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने एक बार फिर प्रशासन से नाले पर स्थायी पुलिया निर्माण की मांग उठाई है। ग्रामीणों का कहना है कि हर बार की तरह इस वर्ष भी केवल अस्थायी उपायों और आश्वासनों से काम चलाया जा रहा है, जबकि ज़मीनी हकीकत यह है कि नाले पर पुलिया नहीं होने से आम लोगों की जान और समय दोनों पर संकट बना रहता है।
प्रशासन की चुप्पी सवालों के घेरे में
इस सड़क मार्ग पर बार-बार आवाजाही बंद होने की स्थिति और जनता की लगातार मांग के बावजूद अब तक पुलिया निर्माण नहीं होना प्रशासन की उदासीनता को उजागर करता है। लोग पूछ रहे हैं कि आखिर कब तक उनकी जान जोखिम में डाल कर इस नाले को पार करना पड़ेगा?
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
टोंक
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


