Nagaur: Three thieves absconded from lockup-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:45 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

चोरी के तीन आरोपी हवालात से फरार, थानेदार लाइन हाजिर

khaskhabar.com: शुक्रवार, 06 जुलाई 2018 11:42 AM (IST)
चोरी के तीन आरोपी हवालात से फरार, थानेदार लाइन हाजिर
नागौर। जिले में मारोठ थाने में चोरी के मामले में गिरफ्तार और रिमांड पर चल रहे 3 आरोपी बुधवार रात 3 बजे हवालात तोड़कर फरार हो गए। उन्होंने पहले टॉयलेट की कुंदी तोड़ी। उससे हवालात का ताला तोड़ा और थाने से भाग गए। थाने से करीब 150 मीटर दूर घर के बाहर खड़ी बाइक भी ले गए। पुलिस को इसकी भनक करीब 20 मिनट बाद लगी। थानाधिकारी फूलचंद ने वायरलैस पर मैसेज कर क्षेत्र में नाकाबंदी करवाई और बदमाशों को पकड़ने के लिए टीमें भेजी। पुलिस ने तीनों आरोपियों के फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लोगों को उनकी सूचना देने की अपील की है। प्रदेशभर में थानों में यह सूचना और फोटो पहुंचाए गए। डॉग स्क्वायड को भी मौके पर बुलाया गया। एसपी देशमुख ने संतरी किशन सिंह को सस्पेंड और मारोठ थानाधिकारी फूलचंद को लाइन हाजिर कर दिया। पुलिस ने 2 जुलाई को मंगल्या उर्फ मंगलाराम बागरिया निवासी नरैना, सरदा निवासी पीरबाबा की डूंगरी सांभर और सुरेश निवासी सांभर को प्रोडेक्शन वारंट पर गिरफ्तार कर कोर्ट से रिमांड पर लिया था।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement