Advertisement
नाबार्ड सहकारी बैंकों को पर्याप्त पुनर्वित्त सुविधा उपलब्ध करवाए : सूरजभान आमेरा

सहकार नेता आमेरा ने नाबार्ड से स्थापना दिवस पर उसकी स्थापना के मुख्य प्राथमिक उद्देश्य किसानों को पैक्स व सहकारी बैंक के माध्यम से सहकारी फ़सली ऋण सुविधा उपलब्ध करवाने की स्मरण करवाते हुए सहकारी बैंकों को समुचित रियायती फ़सली ऋण पुनर्वित्त सुविधा करवाने की माँग की है, नाबार्ड सहकारी बैंकों को उनकी जरुरत का 40% रियायती फ़सली ऋण पुनर्वित्त सुविधा से घटाकर मात्र 12% पुनर्वित्त पर आ गया है जिससे किसानों को पर्याप्त सहकारी फ़सली ऋण सुविधा नहीं मिल पा रही है।
नाबार्ड को अपनी अल्पकालीन फ़सली ऋण पालिसी की घोषणा फसल चक्र शुरू होते ही करनी चाहिए जो कई वर्षों से बहुत विलम्ब से हो रही है। नाबार्ड को इकोनॉमिक लैंडिंग के नाम पर ऊँची ब्याज दर पर अपैक्स बैंक को पुनर्वित्त की जगह रियायती ब्याज दर पर अधिकाधिक पुनर्वित्त देना चाहिए, आमेरा ने सहकारी बैंकों में योग्य उचित प्रबंधकीय व्यवस्था व आर्थिक पारदर्शिता के लिए नाबार्ड को रिजर्व बैंक की अपेक्षानुरूप अपनी निरक्षणीय ज़िम्मेदारी को धारदार प्रभावी करने की जरुरत बताई। सहकारी बैंकों की आर्थिक सुदृढ़ता व प्रशासकीय कुशलता नाबार्ड निरीक्षण की मुख्य ज़िम्मेदारी है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
जयपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


