अम्बाला। दिल्ली से पठानकोट जाने वाली ट्रेन में पकड़े गए म्यांमार के युवक ने पुलिस की पूछताछ में कई चाौंकाने वाले खुलासे किए हैं। युवक ने बताया कि उसे पाकिस्तान में रह रही अपनी चचेरी बहन से प्यार है और वह उससे मिलने पाकिस्तान जा रहा था। अवैध रूप से बांग्लादेश होते हुए वो भारत में घुसा और यहां से होकर पाकिस्तान जा रहा था। जीआरपी ने म्यांमार निवासी आरोपी मोहम्मद सलाम को गिरफ्तार करने के बाद कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। आरोपी म्यांमार से चलता हुआ बिना विजा और पासपोर्ट के भारत में घुस गया और पाकिस्तान जाने के सपने देख रहा था। लेकिन इससे पहले ही पुलिस के हत्थे चढ़ गया। फिलहाल पुलिस ने युवक के आतंकी होने से साफ इनकार कर दिया है और उसके पास से बर्मा भाषा में मिले आईडी कार्ड और एक मोबाइल के आधार पर जांच आगे बढ़ा दी है।
यह भी पढ़े :सिपाही ने नशे की हालत में ख़ाकी को किया शर्मसार,
देखिए वीडियोयह भी पढ़े :गायत्री प्रजापति पर महिला का आरोप- 3 साल से मेरा रेप किया, अब बेटी पर नजर