Advertisement
‘मेरी मां बहुत टूट चुकी है...’, होटल के कमरे में शख्स ने की खुदकुशी, लिखा- पत्नी जिम्मेदार

हालांकि, जब काफी देर तक उसने कमरे का दरवाजा नहीं खोला, तो होटल के कर्मचारियों ने दूसरी चाबी से रूम का दरवाजा खोला और उन्होंने कमरे में निशांत का शव लटका हुआ देखा। इसके बाद उन्होंने पुलिस को जानकारी दी। वहीं, पुलिस को जांच के दौरान एक सुसाइड नोट भी मिला। यह सुसाइड नोट निशांत ने अपनी मौत से पहले अपनी कंपनी की वेबसाइट पर अपलोड किया था। उसने अपनी मौत का जिम्मेदार अपनी पत्नी और आंटी को ठहराया।
उसने अंग्रेजी में एक खत लिख कर पत्नी और उसकी मौसी को इसका जिम्मेदार बताया। लिखा, "हाय बेब, जब तक तुम यह पढ़ोगी, मैं चला जाऊंगा। मैं आखिरी पलों में तुमसे नफरत कर सकता था, जो कुछ भी हुआ, लेकिन मैं नहीं करता। इस पल के लिए, मैं प्यार चुनता हूं। मैंने तब भी तुमसे प्यार किया था और अब भी तुमसे प्यार करता हूं और जैसा कि मैंने वादा किया था, यह खत्म नहीं होगा। मेरी मां जानती है कि मेरे द्वारा सामना किए गए अन्य सभी संघर्षों के अलावा, तुम और प्रार्थना मौसी भी मेरी मौत के लिए जिम्मेदार हो। इसलिए, मैं तुमसे विनती करता हूं, अब उसके पास मत जाना। वह काफी टूट चुकी है और उसे शांति से शोक मनाने दो।"
वहीं, इस घटना के बाद मृतक निशांत की मां मुंबई की एयरपोर्ट पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बीएनएस की धारा 108 के तहत निशांत की पत्नी अपूर्वा पारीक और उसकी आंटी प्रार्थना मिश्रा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


