Advertisement
कर्नाटक में मुस्लिम महिला ने बजरंग दल कार्यकर्ता से की शादी, हिंदुत्व ब्रिगेड ने मनाया जश्न

इस घटना से सांप्रदायिक रूप से संवेदनशील क्षेत्र में विवाद भड़कने की आशंका है।
खबरों के मुताबिक, बजरंग दल के कार्यकर्ता प्रशांत भंडारी ने एक स्थानीय लड़की आयशा से शादी की है। दोनों एक ही इलाके में रहते हैं और पिछले तीन साल से रिलेशनशिप में थे।
30 नवंबर को प्रशांत ने आयशा की मां से उनकी बेटी से शादी करने की इजाजत मांगी थी। उसी शाम दोनों गायब हो गए थे, जिसके बाद आयशा के माता-पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी।
प्रशांत कथित तौर पर एक हिस्ट्रीशीटर है, जिस पर पहले सुरथकल पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया था।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


