muslim ban:US judges shower questions on lawyers Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:00 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मुस्लिम बैन:जजों ने वकीलों को सवालों में घेरा

khaskhabar.com: बुधवार, 08 फ़रवरी 2017 8:46 PM (IST)
मुस्लिम बैन:जजों ने वकीलों को सवालों में घेरा
न्यायाधीश रिचर्ड आर क्लिफ्टन ने सरकार के तर्क को अमूर्त बताते हुए कहा कि वीजा के लिए यात्रियों की जांच के नियम पहले से ही मौजूद हैं। वाशिंगटन और मिनिसोटा का प्रतिनिधित्व कर रहे वाशिंगटन के अटॉर्नी जनरल नोआ पर्सेल ने अदालत की भूमिका का समर्थन किया। वाशिंगटन और मिनिसोटा ने ट्रंप के आदेश को चुनौती दी हुई है। उन्होंने कहा,कानून संबंधी मामलों में अपनी राय रखना और इस पर नजर रखना हमेशा से न्यायालयों का अधिकार रहा है और यह कभी भी इतना महत्वपूर्ण नहीं रहा, जितना आज है। उन्होंने कहा, अगर अदालत फैसला वापस ले लेती है तो इससे देश में फिर से अराजकता फैल जाएगी। पर्सेल ने कहा,ट्रंप प्रशासन यह साबित नहीं कर सकता कि अगर फैसला कायम रहता है तो उसे अपूरणीय क्षति होगी, जबकि कार्यकारी आदेश के कारण देश के लोगों को परेशानी होगी और सरकार को कर राजस्व का नुकसान होगा। लेकिन, न्यायाधीश क्लिफ्टन ने ट्रंप के आदेश के खिलाफ दिए गए इस तर्क पर संशय प्रकट करते हुए पूछा कि ट्रंप के आदेश से अमेरिका के कितने लोग प्रभावित होंगे। उन्होंने कहा, मुझे लगता है कि यह संख्या बहुत कम होगी। सभी तीनों न्यायाधीशों ने न्याय विभाग के वकील फ्लेंत्जे से पूछा कि क्या राष्ट्रपति सीधे तौर पर कह सकते हैं कि हम किसी मुस्लिम को अमेरिका में प्रवेश करने नहीं देंगे। क्या वह ऎसा कर सकते हैं और क्या कोई इसे चुनौती दे सकता है। फ्लेंत्जे ने इस पर कहा,आदेश में यह नहीं कहा गया है। लेकिन, क्लिंफ्टन ने बार बार पूछा,हम इस सवाल का जवाब सुनना चाहते हैं। आखिरकार फ्लेंत्जे ने कहा कि ऎसे व्यक्ति से जुडा कोई अमेरिकी नागरिक इसे चुनौती दे सकता है जो अमेरिका आना चाहता हो। पर्सेल ने इस पर कहा,आपको यह साबित करने की जरूरत नहीं है कि इससे हर मुस्लिम को नुकसान होगा। आपको केवल यह साबित करना है कि यह कार्रवाई शत्रुतापूर्ण भावना से की गई है। उन्होंने ट्रंप के बयानों की ओर इशारा करते हुए कहा कि यात्रा प्रतिबंध के इस आदेश के मामले में भेदभाव की इच्छा के स्तब्ध करने वाले सबूत मौजूद हैं। (आईएएनएस)

[@ खौफ में गांव के लोग, भूले नहीं करते ये काम]

2/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement