Murdered for asking way for tractor-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:27 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

ट्रैक्टर के लिए रास्ता मांगने पर की हत्या

khaskhabar.com: सोमवार, 24 अप्रैल 2023 4:46 PM (IST)
ट्रैक्टर के लिए रास्ता मांगने पर की हत्या
मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ में ट्रैक्टर के जाने के लिए रास्ता देने की मांग करने पर एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई। आमिर अपने दो साथियों के साथ ट्रैक्टर पर भूसा लेकर सोलाना गांव से गुजर रहा था। तभी कुछ लोग रास्ता घेर कर सड़क पर खड़े मिले। जब आमिर ने उनसे रास्ता देने के लिए कहा तो उनके और दूसरे गुट के बीच कहासुनी शुरू हो गई। बाद में वही लोग हथियारों से लैस आमिर के घर पहुंचे और कुछ बहसबाजी के बाद कथित तौर पर गोली मारकर उसकी हत्या कर दी।
आरोपियों की पहचान अफाक, अबाद और औरंगजेब के रूप में हुई है।
घटना के तुरंत बाद आमिर को अस्पताल ले जाया गया लेकिन वहां पहुंचने पर उसे मृत घोषित कर दिया गया।
आमिर के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।
एएसपी मेरठ रोहित सिंह के मुताबिक मृतक के परिजनों ने तहरीर दी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement