murder of a youth in tonk Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:12 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

युवक की हत्या से गुस्साए लोग, दो नामजद हिरासत में

khaskhabar.com: शुक्रवार, 09 सितम्बर 2016 11:35 AM (IST)
युवक की हत्या से गुस्साए लोग, दो नामजद हिरासत में
जानकारी के अनुसार पुरानी टोंक के मोहल्ला संघपुरा निवासी 26 वर्षीय प्रदीप महावर पुत्र मोहनलाल महावर की गुरुवार को दो युवकों से कहासुनी हो गई थी। जिसके बाद गुरुवार की शाम को दो युवक मोटरसाइकिल से मोहल्ले में पहुंचे और प्रदीप को बिठा कर ले गए। जब रात ग्यारह बजे तक प्रदीप घर नहीं लौटा तो परिजनों ने तलाश शुरू की लेकिन, कोई पता नही चला। आखिर परिजन उसे तलाशते हुए सआदत पवेलियन पहुंचे। वहां उन्हें प्रदीप का शव मिला। देखते ही देखते वहां लोगों की भीड़़ जमा हो गई। मृतक के परिजनों ने दो युवकों जितेन्द्र एवं गोविन्द पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए पुरानी टोंक पुलिस थाना में मामला दर्ज कराया। लोगों में फैला आक्रोश

2/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement