Murder accused arrested in 24 hours-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:19 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

हत्या के आरोपी 24 घण्टे में गिरफ्तार

khaskhabar.com: सोमवार, 29 जुलाई 2024 6:10 PM (IST)
हत्या के आरोपी 24 घण्टे में गिरफ्तार
दौसा। राहुवास थाना पुलिस ने हत्या के मुलजिमों को 24 घण्टे में ही गिरफ्तार कर लिया। एसपी रंजीता शर्मा ने बताया कि 26 जुलाई की रात लल्लू प्रसाद को ग्राम जगनेर में पप्पूराम मीना के मकान पर चारपाई पर बांध कर पप्पूराम व उसके लडके तथा परिवारजनों व अन्य ने लाठी डण्डो से मारपीट की। करटं लगाया, जहर पिलाकर गंभीर रुप से घायल कर दिया। जिसके लल्लू प्रसाद के मुंह, सिर व शरीर में काफी जगह चोटें आई। जिसकी इलाज के दौरान राजकीय चिकित्सालय दौसा में मृत्यु हो गई। इस आशय का मुकदमा लल्लू के भाई पहलवान मीना पुत्र जगन्नाथ मीना ने दर्ज कराया। थानाधिकारी रघवीरसिं हराठौड के नेतृत्व में टीमों द्वारा तत्परता दिखाते हुए हत्या के मुलजिम पप्पूलाल उर्फ रामस्वरूप, पिन्टू मीना, सुनील मीना, रमेशचन्द, नरसी उर्फ नृसिंह को 24 घण्टे में गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई । पुलिस टीम में एएसआई रमेशचंद, एचसी भगवान सिंह, पप्पूलाल आदि थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement