Muradabad: Dabangs kill the cleaner-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:38 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मुरादाबाद में दबंगों ने सफाईकर्मी को मारी गोली

khaskhabar.com: शुक्रवार, 19 अक्टूबर 2018 11:21 AM (IST)
मुरादाबाद में दबंगों ने सफाईकर्मी को मारी गोली
मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में गुरुवार को सिविल लाइन थाना क्षेत्र के जिगर कॉलोनी में सुबह सफाई को लेकर हुए विवाद के बाद कुछ अज्ञात लोगों ने सफाई कर्मचारी आकाश द्रविड़ को गोली मार दी। गनीमत रही कि गोली उसके कान को चीरती हुई निकल गई। मौके पर जुटी भीड़ ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया है जहां उसका उपचार किया जा रहा है। आकाश के चचेरे भाई विशाल द्रविड़ ने बताया कि उसका भाई आकाश द्रविड़ नगर निगम में सफाई कर्मचारी है। वह रोज की तरह आज सुबह जब जिगर कॉलोनी के सी ब्लॉक में सफाई करने गया, तभी वहां के कुछ दबंग लोगों ने साफ-सफाई को लेकर उससे मारपीट की और घर में खींचकर लाठी-डंडे से पीटने के बाद उस पर तमंचे से फायर कर दिया। गोली उसके कान को चीरती हुई आगे निकल गई, जिसके बाद उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इन दौरान आकाश के कुछ और साथी बबलू, राहुल, अनिता आसपास के क्षेत्र में सफाई कर रहे थे। सूचना पर सभी मौके पर पहुंच गए।
राहुल ने कहा, "आकाश को कान से कुछ सुनाई नहीं दे रहा है। हमने सिविल लाइन थाने में तहरीर दे दी है।"
एएसपी अपर्णा गुप्ता ने बताया कि वहां साफ-सफाई को लेकर विवाद हुआ था। इस मामले में जानकारी के लिए मौका मुआयना किया जा रहा है। मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी। घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement