Municipality on alert for fire safety during Diwali, mock drill conducted.-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:18 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

दीपावली पर आग से सुरक्षा को लेकर नगरपालिका सतर्क, मॉक ड्रिल का आयोजन

khaskhabar.com: शनिवार, 18 अक्टूबर 2025 1:18 PM (IST)
दीपावली पर आग से सुरक्षा को लेकर नगरपालिका सतर्क, मॉक ड्रिल का आयोजन
बयाना। बयाना दीपावली के दौरान पटाखों और विद्युत शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने की संभावनाओं को देखते हुए नगरपालिका द्वारा शनिवार को एक मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इस अभ्यास का उद्देश्य आपातकालीन स्थिति में त्वरित और प्रभावी प्रतिक्रिया सुनिश्चित करना था । अग्निशमन शाखा प्रभारी पवन कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि दीपावली का पर्व शांति और सद्भावना के साथ मनाया जाए, इसके लिए नगरपालिका पूरी तरह से सतर्क है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि आतिशबाजी संयमित ढंग से करें और सुरक्षा के सभी उपायों का पालन करें, ताकि किसी भी प्रकार की जनहानि से बचा जा सके। उन्होंने आगे बताया कि कस्बे में अग्निशमन दल को 24 घंटे सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। किसी भी आपात स्थिति में तत्काल कार्रवाई की जाएगी, जिससे आम जनता को कोई परेशानी न हो। नगरपालिका की इस पहल की स्थानीय नागरिकों द्वारा सराहना की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि अगर सभी लोग सुरक्षा निर्देशों का पालन करें, तो त्यौहार खुशहाली और सुरक्षा के साथ संपन्न हो सकता है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement