Municipal Commissioner observed the cleaning of the walled area-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:19 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

नगर निगम आयुक्त ने देखी चारदीवारी की सफाई व्यवस्था

khaskhabar.com: बुधवार, 10 मई 2017 11:24 PM (IST)
नगर निगम आयुक्त ने देखी चारदीवारी की सफाई व्यवस्था
जयपुर। आयुक्त रवि जैन ने बुधवार को चारदीवारी क्षेत्र की सफाई व्यवस्था का दौरा किया। इस दौरान उनके साथ उपमहापौर मनोज भारद्वाज, अतिरिक्त आयुक्त डॉ. हरसहाय मीणा, मुख्य अभियंता अनिल सिंघल, उपायुक्त हवामहल पश्चिम दिनेश पारीक, अधिशासी अभियंता अनिल घीया, उपायुक्त स्वास्थ्य द्वितीय करणी सिंह एवं सफाई व्यवस्था से जुड़े अन्य अधिकारी उपस्थित थे। जैन ने इस दौरे की शुरुआत अजमेरी गेट से की। अजमेरी गेट पर मोटर पाट्र्स की दुकानों के बाहर पड़े कचरे को लेकर जैन ने अधिकारियों को तुरंत गंदगी हटाने के निर्देश दिए। उन्होंने दुकानदारों से समझाइश की और कचरा निर्धारित स्थल व निर्धारित समय पर डालने की बात की। इसके बाद छोटी चौपड़ पर सफाई व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए चौगान स्टेडियम के पास अनधिकृत रूप से पाली जा रही लगभग 40 गायों के तबले में पहुंचे। उन्होंने उपायुक्त गौशाला को बुलाकर इन गायों को हटाने के निर्देश दिए और कैरिंग चार्ज के रूप में लगभग एक लाख 50 हजार रुपए वसूले।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement