Advertisement
मुंबई: बीईएसटी बस की चपेट में आने से स्कूटी सवार युवक की मौत

इससे पहले, रविवार और सोमवार की मध्यरात्रि में महाराष्ट्र के पुणे जिले में अहिल्यानगर हाईवे पर एक दर्दनाक हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई। बताया गया कि तेज रफ्तार कार के ड्राइवर नियंत्रण खो दिया था, जिससे कार डिवाइडर को पार करके पलट गई। इसके बाद कार पुणे की ओर जाने वाली लेन में लगभग 60 से 70 मीटर तक घिसटती चली गई और सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई।
हादसे के बाद घायलों को तुरंत वाघोली के अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद उनके शवों को ससून अस्पताल भेज दिया गया। मृतकों की पहचान ओंकार अजय सूर्यवंशी (24), शंकर वासुदेव ढोले (22) और मयूर सतीश औटी के रूप में हुई। ये तीनों वाघोली के फूलमाला रोड इलाके के रहने वाले थे। इस हादसे में आशुतोष नंदकुमार मरकड (28) और प्रणय भरत शिंदे (24) भी घायल हुए।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


