मुंबई। चेन्नई के इंटीग्रल कोच फैक्टरी से रवाना किया गया पहला उपनगरीय
वातानुकूलित ट्रेन का रेक मुंबई पहुंच गया है और एक सप्ताह के भीतर इसे
प्रायोगिक आधार पर चलाया जाएगा।
मध्य रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि एसी लोकल ट्रेन का रेक मुंबई पहुंच
गया है और इसे कुर्ला कार शेड में खडा किया गया है जहां तकनीकी कर्मचारी
इसके पहले चरण का मरम्मत और जांच करेंगे। संभव है कि एक सप्ताह के भीतर इसे
प्रायोगिक आधार पर चलाना शुरू कर दें और इसे नियमित चलाने में और 3-4
सप्ताह का समय लगेगा।
मध्य रेलवे के महाप्रबंधक एस के सूद ने बताया कि सीआर के ट्रांस-हार्बर खंड
पर इसे प्रायोगिक आधार पर चलाया जाएगा। सूद ने नहीं बताया कि इसे
प्रायोगिक आधार पर कब तक चलाया जाएगा और व्यवसायिक तौर पर इसे किस मार्ग पर
चलाया जाएगा।