Mumbai civic polls Today the last day of nomination-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 10:38 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

Mumbai Civic Polls : पर्चा भरने का आज आखिरी दिन

khaskhabar.com: शुक्रवार, 03 फ़रवरी 2017 10:09 AM (IST)
Mumbai Civic Polls : पर्चा भरने का आज आखिरी दिन
मुंबई। बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) चुनाव के लिए आज पर्चा भरने के लिए आज आखिरी दिन है। 36 हजार करोड बजट वाली बीएमसी के लिए हर पार्टी जीत के लिए जोर लगा रही है। टिकट के लिए मारामारी की वजह से अभी तक किसी भी पार्टी ने सभी उम्मीदवारों के नाम का ऐलान नहीं किया है। विधानसभा और लोकसभा चुनाव की तरह मुंबई महानगरपालिका के चुनाव में भी हर रंग देखने को मिल रहा है। टिकट के लिए मारामारी का आलम ये है कि वडाला में शिवसेना के दफ्तर में कार्यकर्ताओं ने ताला जड़ दिया। शिवसेना के उम्मीदवार से खफा हैं। शिवसेना में झगड़ा सिर्फ वडाला में ही नहीं है, वर्ली में भी शिवसेना उम्मीदवार के खिलाफ विरोध जताने पार्टी की महिला इकाई उद्धव ठाकरे के घर मातोश्री पहुंची।

[@ यूपी चुनाव के दो सर्वे-एक में भाजपा,दूसरे में सपा-कांग्रेस अव्वल]

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement