Advertisement
सेक्टर 42 कम्युनिटी सेंटर में बहुउद्देश्यीय जागरूकता शिविर, राशन कार्ड, पीएम विश्वकर्मा योजना, डाक व पुलिस सेवाओं की दी गई जानकारी

विश्वकर्मा योजना के तहत इच्छुक पात्र लोगों का पंजीकरण कर उन्हें बताया गया कि योजना के अंतर्गत पांच दिवसीय कौशल प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिसमें प्रशिक्षण के दौरान ₹500 प्रतिदिन मानदेय के अलावा ₹15,000 की टूल किट भी उपलब्ध कराई जाएगी। साथ ही योजना के कार्ड बनवाने के उपरांत 1 से 3 लाख रुपये तक के ऋण 5% वार्षिक ब्याज दर पर उपलब्ध होंगे।
आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत लोगों के स्वास्थ्य कार्ड भी बनाए गए तथा डाकघर द्वारा नये बैंक खाते खोलने, आधार लिंकिंग और लंबित पेंशन मामलों का त्वरित समाधान किया गया।
सुरक्षा के प्रति भी जागरूकता
इस अवसर पर चंडीगढ़ पुलिस की ओर से एएसआई राजेश कुमार ने उपस्थित लोगों को क्षेत्र की सुरक्षा, वरिष्ठ नागरिकों के लिए विशेष पुलिस सहायता तथा हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नागरिक किसी भी समस्या की स्थिति में बेहिचक पुलिस से संपर्क कर सकते हैं। वरिष्ठ नागरिकों के लिए विशेष रूप से विभाग की टीम समय-समय पर घर-घर जाकर उनसे संवाद करती है और उनकी समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल करती है।
‘एक ही छत के नीचे अनेक समस्याओं का समाधान’
जसबीर सिंह बंटी ने बताया कि वार्ड में राशन कार्ड, बैंक खाता, डाकघर सेवाओं, विश्वकर्मा योजना समेत अनेक मुद्दों को लेकर लोग परेशान थे, जिन्हें इस विशेष शिविर के माध्यम से एक ही स्थान पर निपटाने का प्रयास किया गया। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी इस प्रकार के शिविर आयोजित कर वार्डवासियों को सरकारी योजनाओं का लाभ उनकी दहलीज तक पहुंचाया जाएगा।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


