mulayam singh security is danger write sunil singh-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:43 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मुलायम की जान खतरे में, लोकदल ने पीएम से लगाई सुरक्षा की गुहार

khaskhabar.com: बुधवार, 25 जनवरी 2017 2:10 PM (IST)
मुलायम की जान खतरे में, लोकदल ने पीएम से लगाई सुरक्षा की गुहार
लखनऊ। लोकदल के अध्यक्ष सुनील सिंह द्वारा केन्द्रीय मंत्रियों को लिखी चिट्‌ठी ने सनसनी फैला दी है। सुनील सिंह ने हाल ही में पीएम मोदी, गृह मंत्री राजनाथ सिंह और राज्यपाल को एक पत्र भेजा है जिसमें उन्होने मुलायम सिंह यादव की सुरक्षा की गुहार लगाई है। उन्होने लिखा कि मुलायम सिंह यादव विस चुनाव में लोकदल के साथ आने को तैयार थे लेकिन इसे रोकने के लिए पुत्र अखिलेश यादव ने मुलायम सिंह को उनके ही आवास में नजरबंद कर दिया है। सुनील सिंह ने लिखा कि सीएम अखिलेश पिता मुलायम सिंह को राजनीतिक व्यक्तियों व पत्रकारों से मिलने नहीं दे रहे हैं। उन्होने अखिलेश यादव पर आरोप लगाते हुए कहा कि मुलायम का पूरा स्टाफ सीएम के निर्देशों पर चल रहा है। साथ ही सुनील ने तो यहां तक लिख दिया कि कोई न कोई कारण बनाकर मुलायम के साथ अप्रिय घटना को अंजाम दिया जा सकता है।

[@ Exclusive: BSP ने इन 11 मुद्दों पर घेरा अखिलेश को, कहा- दोबारा मुख्यमंत्री.... ]

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement