मुलायम सिंह की गाजीपुर रैली, कहा- देश के पीएम सबको धमकी देते हैं
khaskhabar.com: शनिवार, 03 दिसम्बर 2016 11:45 AM (IST)
लखनऊ। सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह
यादव ने गाजीपुर से चुनावी आगाज किया। मुलायम सिंह ने कहा कि गाजीपुर जिला
ऐतिहासिक जिला है।
लोहिया जी के सहयोग से समाजवादी पार्टी की स्थापना इसी जिले में
हुई थी।
मुलायम ने कहा कि सीमा पर तनाव केंद्र सरकार की कमज़ोरी का नतीजा
है।
हमारे जवान बहादुरी से लड़ते हैं फिर भी शहीद हो जा रहे हैं। समाजवादी पार्टी में कानाफूसी करने वाले लोग आ गए हैं। अनुशासन तोड़ने वाले सपा में कत्तई बर्दाश्त नही होगा। कानाफूसी करने वाले लोग कभी भी सफल नही होंगे।समाजवादी
पार्टी को कुछ लोग कमज़ोर करने पर लगे हैं। नौजवानों को सचेत करते हुए मुलायम ने
कहा कि आज सपा में कुछ नौजवान किसी ब्यक्ति को खुश करने के लिए नारेबाजी करते हैं।
इसे कत्तई बर्दाश्त नही किया जायेगा।
अक्षय कुमार की फिल्म ने तोड़ी पांच हजार साल पुरानी परंपरा ! SEE PICS